Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

विवादित फतवों के लिंक पर जांच तक लगाई गई है रोक : जिलाधिकारी

जनवाणी संवाददाता  | 

देवबंद: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दारुल उलूम के कुछ फतवों को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आयोग ने यूपी सरकार और डीएम सहारनपुर को नोटिस जारी कर इस संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिए थे।

जिस पर शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने दारुल उलूम देवबंद को नोटिस जारी कर विवादित फतवों के लिंक को जांच होने तक वेबसाइट से हटाने का आदेश दिया है।

डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण (NCPCR) के नोटिस पर दारुल उलूम देवबंद को शनिवार को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कई विवादास्पद फतवों के लिंक को जांच तक वेबसाइट से हटाने का आदेश दिया गया है।

बताया कि वेबसाइट को पूर्ण रुप से बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।

संस्था के जिम्मेदारों ने बताया कि जिलाधिकारी की तरफ से संस्था को नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें उन फतवों के लिंक को जांच होने तक पब्लिक डोमिन से हटाने को कहा गया।

बताया गया है कि ऐसे 9 फतवे हैं जिनका लिंक वेबसाइट से हटाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img