Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

राशन कार्ड में दर्ज हर यूनिट का किया जाएगा वेरिफिकेशन

  • हर सदस्य को डीलर के यहां ले जाकर लगवाने होंगे अंगूठे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश स्तर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत लिए गए एक निर्णय में सभी यूनिट का आॅनलाइन वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें उन सभी सदस्यों को राशन विक्रेता के यहां ले जाकर अंगूठा लगाने होंगे जिनके नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं।

जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ जनपद में 5.5 लाख राशन कार्ड और 24.5 यूनिट हैं। इनमें ऐसे बहुत से कार्ड धारक हैं जिसमें परिवार के कुछ सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है। कुछ सदस्य बाहर जाकर रह रहे हैं, जबकि कुछ लड़कियों की शादी हो चुकी है इसके बावजूद उन सभी के नाम राशन कार्ड में चले आ रहे हैं। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार सभी यूनिट का वेरिफिकेशन कराया जाएगा।

06 10

इसके लिए व्यवस्था की गई है कि राशन विक्रेता के यहां पॉश मशीन में उनसे भी सदस्यों के अंगूठे लगवाए जाएंगे, जिनके नाम राशन कार्ड में अंकित है। इस व्यवस्था से यह इस वर्ष हो जाएगा कि वास्तव में इस समय प्रदेश में कितने यूनिट राशन पाने के पात्र हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि इस आदेश को लेकर किसी प्रकार के पैनिक की आवश्यकता नहीं है बल के शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने और अपने राशन कार्ड में यूनिट को सही कराने का यह एक अवसर है।

राशन डीलरों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं नोटिस

जनपद में राशन डीलरों के माध्यम से कार्ड धारकों को लगभग नोटिस की भाषा में संदेश भेजे गए हैं जिसमें कहा गया है कि सभी उपभोक्ताओं को सूचना दी जाती है कि आपके राशन कार्ड में जितने भी नाम इंद्राज हैं, जो आपने जन सुविधा केन्द्र से अपने कार्ड में जुड़वाए हैं, उन सबको अंगूठा लगाने के लिए तैयार कर लें।

यदि कोई मृतक है तो उसका नाम तुरंत कटवा दें। किसी पुत्री की शादी हो गई है, उसका नाम तुरंत कटवा दें। अगर मुखिया मृतक है तो राशन कार्ड कैंसिल होगा। यह बात समझ लें, यह सूचना उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लागू है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोटेदार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img