Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

माही को कर रहा हर कोई सलाम

  • आनंद महिंद्रा ने एमएस धौनी की तारीफ में किया स्पेशल ट्वीट

मुंबई |

वार्ता: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलाने के लिए महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की। उन्होंने मैच के बाद धौनी को लेकर एक ट्वीट किया। आनंद महिंद्रा ने एमएस धौनी की तारीफ में किया स्पेशल ट्वीट, लिखा-खुशी है कि हमारे पास माही। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में ये लगातार सातवीं हार है।

महेंद्र्र सिंह धौनी भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान न हों, लेकिन वो अभी भी ‘फिनिशर’ की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला। धोनी ने फिनिशर की अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में सीएसके को तीन विकेट से जीत दिलाई, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र्रा ने धौनी की तारीफ की है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रवींद्र जाडेजा ने मुम्बई पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि हम बहुत टेंशन में थे जैसे मैच जा रहा था लेकिन कहीं ना कहीं हम जानते थे कि बेहतरीन फीनिशर अभी वहां पर हैं और अगर वह आखिरी गेंद खेले तो वह निश्चित मैच जिता देंगे। धौनी ने दुनिया को दिखाया कि वह अभी भी यहां हैं और मैच खत्म कर सकते हैं।

धौनी के साथ बल्लेबाजी करने वाले ड्वेन प्रिटोरियस ने मैच के बाद कहा कि शानदार अनुभव। वह मैच को खत्म करने में मास्टर हैं और उन्होंने एक बार दोबारा करके दिखाया। बुमराह पर बाउंड्री लगाने पर प्रिटोरियस ने कहा कि मैं पहले ही ओवर में बुमराह के खिलाफ स्कूप लगाना चाहता था, लेकिन धौनी ने कहा कि अभी रूको। मैंने इंतजार किया और अगले ओवर में मैंने कहा कि अब मैं लगाने जा रहा हूं।

उन्होंने कहा मारो, मैंने मारा। हम जानते थे कि हमें पांच बाउंड्री की जरूरत है और हमने कर दिखाया। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और खुश हूं कि टीम की जीत में योगदान दे पाया, उम्मीद है आगे हम कुछ और मैच जीतेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स से अंतिम गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी के चौके से मिली हार के बाद कहा कि हमने अंत में अच्छी लड़ाई दिखाई।

बल्लेबाजी अच्छी नहीं करने के बाद, मैंने सोचा था कि गेंदबाजों ने हमें पूरे मैच में बनाए रेखा। हालांकि अंत में हम सभी जानते हैं कि धोनी क्या कर सकते हैं। ऐहित ने मैच के बाद कहा कि शीर्ष क्रम पर उंगली उठाना गलत होगा। अगर आप शुरुआत में ही दो या तीन विकेट गंवा देते हैं तो मुश्किल हो जाता है। हालांकि अंंत में हम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे, जहां पर हम गेंद से दबाव बनाने में कामयाब रहे,

लेकिन अंत में धौनी और प्रिटोरियस ने हमसे मैच छीन लिया। जो भी हमारे सामने है, हम अपनी टीम का बचाव करते हैं। पिच अच्छी थी। हम यहां पर ज्यादा रन बना सकते थे लेकिन जैसा मैंने कहा कि हमने शुरुआत में ही कई विकेट गंवा दिए और इसके बाद फ्री होकर खेलना मुश्किल हो ही जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img