Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

गंगा मेला शांति पूर्ण सम्पन्न होने में सभी का रहा सहयोग: जिपं

  • मेले में लगभग 40 लाख श्रद्धालु आए: रेखा नागर

जनवाणी संवाददाता |

हापुड़: पवित्र पावनी मोक्षदायिनी गंगा मैया के किनारे गढ़ खादर क्षेत्र के रेतीले मैदान में लगने वाले वार्षिक पौराणिक कार्तिक मेले का आज समापन हो गया। बता दें दीपावली के 15 दिनों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर वर्षों से पौराणिक मेले का आयोजन होता रहा है। जिसमें कई प्रदेशों से श्रद्धालु गंगा स्रान के लिए व अपने पूर्वजों को शांति व मोक्ष दिलाने को दीपदान करने के लिए आते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि मोक्षदाहिनी गंगा मैया हमारी मोक्षदायिनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस गढ़ गांगा मेले के लिए निगरानी समितियों का गठन भी किया गया। उनसे साफ शब्दों में कह दिया गया कि मेले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम होने चाहिए ताकि श्रद्धालु मेले का आनंद उठा सके। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने समापन पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष मेले में लगभग 40 लाख श्रद्धालु ने भाग लिया।

मैं रेखा नागर हूण शासन प्रशासन पुलिस सफाईकर्मी जिला पंचायत के समस्त कर्मचारी सभी क्षेत्रों में अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी महनत और लगन से भव्य बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद देती हूँ। इस मौके पर एसडीएम गढ़ मेला सीओ सिटी सुभाष प्रधान, देवी सहाय श्रीमती शोमलता व्यास, आदेश कुमार, हर्षवर्धन सिंह विशाल भारती, सागर हूण, केशव यादव, डीपी निषाद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img