Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 3 फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं

  • यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 12 फरवरी तक चलेंगी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिग की गाइड लाइन का पालन करते हुए आगामी 3 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षकसरदार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाईन्स के अनुरूप सम्पादित कराया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्णत: शुचितापूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्णतया सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित कराएंगी। इसकी वीडियो फुटेज सुरक्षित रखी जाएगी।

साथ ही, साथ प्रयोगात्मक परीक्षाओं की एक वीडियो क्लिपिंग भी तैयार करायी जाए, जिस मांगे जाने पर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।

डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 3 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित कराई जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सुचारू आयोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जिसके तहत प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन से पूर्व विद्यालयों के प्रयोगात्मक कक्षों को एवं अन्य आवश्यक उपकरणों को पूरी तरह से सैनेटाईज किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पॉली की परीक्षा के उपरान्त नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

विद्यालयों में सैनेटाईजर, हैंडवॉश, थर्मल स्केनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हो तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क कर संबंधित छात्र को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान कर अनुकूल स्थिति में सामान्य छात्रों से पृथक बैठाकर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी।

विद्यार्थियों को हैंडवास, हैंड सैनेटाईज कराने के बाद ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश के समय तथा प्रयोगात्मक परीक्षा की समाप्ति के पश्चात छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से सम्बद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से विद्यालय आते हैं तो उन्हें प्रतिदिन सेनेटाईज कराया जाएगा। बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखें जाएंगे। विद्यार्थियों को 6 फीट की दूूरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img