Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: जामिया तिब्बिया मैडिकल कालेज में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। ढेरों योजनाएं सरकार ने चला रखी है, जिसका पात्र लोग लाभ ले रहे हैं। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को स्मार्ट फोन दिए जाना सरकार का सराहनीय कदम है।

जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने छात्रों को स्मार्टफोन का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। संचालन डा. अहतेशामउलहक ने किया। डा. अख्तर सईद, डा. फसीह सिद्दीकी, डा. आजम उस्मानी, डा. मुजम्मिल, डा. जाफर, डा. फखरूल इस्लाम, सभासद विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, हरीश त्यागी, वैभव अग्रवाल, अजय जैन, अंशुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img