- राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष का जमालपुर में स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय दर्जा राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति क्षेत्र के गांव जमालपुर पहुंचें, उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शनिवार की दोपहर में गांव जमालपुर मे संदीप एडवोकेट के घर पहुंचे राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डा. लोकेश प्रजापति का गांव में पहुंचने पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पार्चा आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान लोकेश प्रजापति ने बताया कैराना में मौहल्ला अफगनान निवासी साधूराम कश्यप व श्रीपाल कश्यप द्वारा पिछडा आयोग को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि हिंदू परिवारों के घरों की पुरानी आबादी को मस्जिद के नाम सरकारी मिलकियत दर्शा दिया गया है। इसलिए वे शिकायत की जांच के लिए पहुंचें थे। मौके पर जांच में शिकायत सही पाई गई है। वर्तमान में मौके पर 70 के दशक के मकान बने हुए हैं, उसकी सही जांच कराई जाएगी।
कृषि कानून को लेकर किसानों के द्वारा चल रहे विरोध पर प्रजापति ने बताया किसान आंदोलित नहीं है, असली किसान खेतों में है, नकली किसान सड़कों पर हैं। किसान को अन्नदाता कहते हैं तो अन्नदाता भगवान का रुप है और भगवान किसी को परेशान नहीं करता है।
इस मौके पर डा. रामनिवास कश्यप, सुरेश पाल कश्यप, विजेन्द्र कश्यप, डा. सतीश कश्यप, बादल गौतम, विनोद कश्यप प्रधान, केतन कश्यप, डा. सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

