Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शहीद के गमजदा परिजनों को जयंत चौधरी ने दी सांत्वना

  • कश्मीर के वांगाम शोपियां में आतंकी हमले में शहीद हुआ लुहारी का लाल

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: कश्मीर के वांगाम शोपियां में गत दिवस हुए आतंकवादी हमले में लुहारी निवासी सेना का जवान पिंकू दांगी शहीद हो गया।शहीद के गमजदा परिजनों को सांत्वना देने के लिये रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लुहारी पहुंचे।उन्होंने पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया।

दक्षिण कश्मीर के वांगाम शोपियां में गत दिवस हुई आतंकी मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकी भी मार गिराए थे। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव के रहने वाले पिंकू दांगी मुठभेड़ में देश के लिये शहीद हो गये। शहीद की सूचना मिलते ही पूरा गांव होली के पर्व पर शोक में डूब गया।

पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिये लोगों की कतार लगी हुई हैं। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गमजदा परिजनों को सांत्वना देने के लिये लुहारी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया। पिंकू 2001 में छह जाट रेजिमेंट में हुए थे भर्ती। परिवार में गम, लेकिन बेटे की शहादत पर गर्व है। पत्नी और आठ महीने के बेटे अर्णव सहित तीन बच्चे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img