Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

ईशा तलवार की अदाओं के दीवाने फैंस

CINEWANI 1

एक लंबे वक्त के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश की आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘मिजार्पुर 3’ रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में विधवा मुख्यमंत्री का किरदार नजर आ रहीं एक्ट्रेस ईशा तलवार की खूबसूरती और उनके टेलेंट के इन दिनों खूब चर्चे हो रहे हैं। केटरीना कैफ की शक्ल से काफी हद तक मिलती जुलती, ईशा तलवार ने ‘मिजार्पुर’ के दूसरे सीजन में, सफेद साड़ी पहने ‘माधुरी’ के रोल में अपना जबर्दस्त जलवा दिखाया।  बाद में मुन्ना भैया से उनकी शादी हो जाती है लेकिन मुन्ना भैया की मौत के बाद तीसरे सीजन में वह खुद मुख्यमंत्री माधुरी यादव त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस सीजन में माधुरी, अपने ससुर कालीन भैया की सत्ता हासिल कर खुद मुख्यमंत्री बन जाती हैं।  सीरीज के तीसरे सीजन में जिस तरह से वह गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता से अपने पति की मौत का बदला लेती नजर आ रही हैं, वह आॅडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरीज में माधुरी के किरदार में, जिस तरह ईशा तलवार सोते-जागते, अपने पति के हत्यारों को मौत की नींद सुलाने के मकसद का पीछा करती नजर आई, वह लाजवाब था। ‘मिजार्पुर 3’ के इस विस्तारित किरदार में उन्होंने कामाल करते हुए,  अपने बेहद सिंपल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया।

22 दिसंबर 1985 को मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी, ईशा तलवार ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। ईशा के पिता विनोद तलवार, बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर हैं। ऐसे में स्वाभाविक रूप से बचपन से ही ईशा को घर में फिल्मी माहौल मिला और इसी वजह से वह एक्टिंग को प्रोफेशन के रूप में चुनने के लिए प्रेरित हुई। फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ (2000) में ईशा ने  पहली बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। 2004 में ईशा ने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के डांस स्कूल में एडमीशन लिया, जहाँ उन्होंने बैले, जैज, हिप-हॉप और साल्सा जैसे विभिन्न डांस शेलियां सीखने के बाद उसी डांसिंग स्कूल में ट्यूटर बन गर्इं। उसी दौरान ईशा तलवार ने ‘पिज्जा हट’, ‘विवेल फेयरनेस क्रीम’, ‘काया स्किन क्लिनिक’, ‘डुलक्स पेंट्स’ और ‘धात्री फेयरनेस क्रीम’ जैसे करीब 40 से अधिक उत्पादों के लिए मॉडलिंग की।  ईशा ने मलयालम फिल्म ‘थट्टाथिन मरायथु’ (2012) से  फिल्म करियर की शुरूआत की। इसके अगले साल 2013 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया अर्थ’ का खिताब जीता।  कुछ तमिल, तेलुंगु और मलयालम फिल्मों में काम करने के बाद ईशा तलवार ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ (2017) में माया के छोटे किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद वह सैफ अली खान के अपोजिट  ‘कालाकांडी’ (2018) में राखी के किरदार में नजर आर्इं, जो तुलनात्मक दृष्टि से उनका पहला बड़ा किरदार था। ‘आर्टिकल 15’ (2019) ‘कामयाब’ (2020) ‘गिनी वेड्स सनी’ (2020) जैसी फिल्मों में भी ईशा ने अच्छी खासी लोकप्रियता बाटोरी। ईशा तलवार को पिछली बार, ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शमार्जी नमकीन’ में (2022) में उर्मी कौल के किरदार देखा गया था।

ईशा तलवार के काम को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई एक्शन से भरपूर वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ (2023) में काफी सराहा गया। इस शो में डिंपल कपाड़िया की बड़ी बहू बिजली के किरदार के लिए ईशा को  खूब प्रसिद्धी हासिल हुई। पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया पर प्रकाश डालती वेब सीरीज ‘चमक’ (2023) में ईशा तलवार के काम को काफी पसंद किया गया। रोहित शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (2024) में ईशा द्वारा निभाया गया रश्मि मलिक का किरदार, उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।  ईशा तलवार रियल लाइफ में, ‘मिजार्पुर’ के अपने माधुरी यादव वाले किरदार से बिल्कुल अलग काफी बोल्ड, ब्यूटीफुल और ग्लैमरस हैं। वेब सीरीज हो या फिर सोशल मीडिया, आॅडियंस इस एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं के दीवाने हैं।

janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img