जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में है।कार्तिक आर्यन की यह मूवी 17 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस शहजादा फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा का प्रमोशन जोरो शोरों से कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को देख फैंस खुशी से झूम उठे है।
बता दें कि कार्तिक आर्यन अपनी मूवी शहजादा का प्रमोशन पूरे भारत में कर रहे हैं। लेकिन अब विदेश में भी कार्तिक आर्यन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं।
Feeling like a Shehzada .. on Top of the world, literally 👑❤️ #BurjKhalifa pic.twitter.com/iq3GYbHtrp
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) February 16, 2023
इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। सामने आए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कार्तिक आर्यन बनने वाले हैं।

