जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बुधवार को सरधना के पोहल्ली गांव में पुरानी रंजिश के चलते जाट व दलित समाज के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर पथराव और कायरिमग कि गई। जिसमें गोली लगने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे।

बताया गया है कि पोहल्ली गांव में पुष्पेंद्र पुत्र देवेंद्र जाटव तथा रविन्द्र पुत्र मलखान पक्ष में रंजिश चली आ रही है। बुधवार को पुष्पेंद्र किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।
इस दौरान जमकर पथराव व फायरिंग हुई। तभी वहां से गुजर रहे गांव के किसान सुरेश पुत्र तिलकराम को गोली जा लगी। पेट में गोली लगने से सुरेश की मौत हो गई। सूचना से पुलिस के हड़कंप पच गया। एसपी देहात व सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुए। पुलिस बल तैनात किया गया है।

