Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

किसान हमारा अन्नदाता है: प्रशान्त राय

  • हरिद्वार में चल रहे किसान यूनियन के धरने को आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन  

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर चल रहे किसान यूनियन के धरने को समर्थन देने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा और हरिद्वार के प्रशान्त राय सहित कई कार्येकर्ताओ ने समर्थन दिया। प्रशान्त राय ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हठधर्मिता बहुत ज्यादा हो चुकी है। पिछले लगभग 7 माह से पूरे देश का किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लाखों की संख्या में दिल्ली के चारों तरफ धरना दे रहे हैं जिसमें लगभग 500 से ज्यादा किसान अपनी शहादत दे चुके हैं लेकिन यह जालिम केंद्र सरकार टस से मस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यह अनदेखी हठधर्मिता को साबित करती है।

प्रधानमंत्री मोदी को ना तो देश की चिंता है और ना ही देश के किसानों की चिंता है। उनको अगर चिंता है तो सिर्फ और सिर्फ कुछ बड़े उद्योगपतियों की। जिनको और बड़ा और अमीर करने के लिए पूरे देश की संपत्ति को इन अमीरों की तिजोरियों में भरना चाहते हैं। आम आदमी को अपना और अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो चला हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार यह कृषि बिल वापस नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसान यूनियन के नेतृत्व में जो भी किसान यूनियन के नेता तय करेंगे और जो भी भूमिका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की होगी बढ़-चढ़कर इसमे भाग लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img