Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र दिल्ली दौरे, पर कई मंत्रियों से मिले

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल दिल्ली से वापस देहरादून लौट आए हैं तो अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई है। इन सियासी मुलाकातों को सियासत कार अपने-अपने ढंग से पढ़ रहे हैं। वैसे चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जल्द ही भाजपा संगठन में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकातों के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। जानकारों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी के अन्य कई और नेताओं से भी हुई है।

हालांकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दो दिवसीय दिल्ली दौरा और अब पूर्व मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली पहुंचना पार्टी की आंतरिक सियासी उठापटक नहीं मानी जा रही है। हां इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कि केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान तमाम विकास परियोजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ उनकी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विधानसभा के उपचुनाव के बारे में चर्चा हुई। जिसमें काफी हद तकयही तय हुआ है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री से उप चुनाव लड़ेंगे।

अलबत्ता इस संबंध में पार्टी की इस बैठक में दो-तीन दिन के बाद निर्णय होना है। वैसे शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला सीट मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए खाली करेंगे लेकिन बीच में चली तमाम उठापटक से यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई थी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक बने रहेंगे और वह डोईवाला सीट खाली नहीं करेंगे इसीलिए अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए लगभग गंगोत्री सीट तय कर दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद पहली बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा हाईकमान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन में क्या जिम्मेदारी सौंप ता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img