Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

धान क्रय केंद्र आज भी बन्द मिलने पर भड़के किसान, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

  • तौल केन्द्र पर इंचार्ज की मनमानी को लेकर आक्रोश

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एसडीएम के कई बार तौल सुचारू कराने के आदेश के बाद भी कृषि उत्पादन मंडी समिति के दोनों धान क्रय केंद्र बंद देखकर किसानों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर जाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सोमवार को नगर की मण्डी समिति के दोनों धान क्रय केंद्रों पर फिर से तौल बंद होने से नाराज़ किसानों ने भाकियू नेता बाबूराम तोमर, भोपाल सिंह, सरदार संदीप सरदार कुंता सिंह, बलवेंद्र सिंह, सरदार जगमीत सिंह, अर्जेंद्र सिंह, धीर सिंह, के नेतृत्व में तहसील पहुंच कर एसडीएम कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि शासन के आदेश से एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद होनी थी परंतु नजीबाबाद धान क्रय केंद्रों पर तौल इंचार्ज वारदाना नहीं होने का हवाला देते हुए धान खरीद नहीं कर रहे हैं। जिससे किसानों को मजबूरन अपने धान की फसल को औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है।

12 18

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने एसडीएम ब्रजेश कुमार से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान अपने खेत से फसल को अपनी ट्राली में भरकर लाता है तो उसके धान की खरीद की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है ,किसान का इसमें क्या दोष है कि किसान कई कई दिन तक दिन-रात तौल केंद्रों पर पड़ा रहेगा ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाकियू नेताओं ने सभी तौल केन्द्रों पर तौल सुचारू नहीं होने तक 20 अक्टूबर से मंडी समिति के मेन गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरू करने की चेतावनी दी। जिसपर एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने तौल इंचार्जो को तौल नहीं होने पर हड़काया और एक केंद्र पर तुरंत बारदाना मंगाकर तौल शुरू कराई, फिर भी किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। एसडीएम के तौल शुरू कराने बाद भी किसानों ने एक जत्था तैयार किया जिसमें किसानों के इस जत्थे को ज़िम्मेदारी दी गयी कि अगर तौल बंद हुई तो पूरी मंडी के गेट में तला लगा दिया जाएगा।

किसानों ने घोषणा की अगर 20 अक्टूबर से तीनों क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई तो 9 बजे मंडी के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।

तहसील में प्रदर्शन करने वालों में सरदार बलवेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, नरदेव सिंह, अलबेल सिंह, दिलबाग सिंह, परनाम सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह चाहल, सतविंदर सिंह, जरनैल सिंह, हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह आदि किसानों ने तौल केंद्रों पर सरकार द्वारा मान्य धान की सामान्य वैरायटी के पी आर 126 और 121 क़िस्म के धान की खरीद को मना करने का भी जोरदार विरोध किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img