- राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के शिविर में योगासन कराया गया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई साहू जैन कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में स्वयंसेवक गांव में टुकड़ियों के रूप में गए और लोगों को योग के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी।
ग्राम पदारथपुर में आयोजित शिविर में छात्रों ने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना काल में महामारी से बचने में योग एक कारगर उपाय साबित हुआ है।वैसे भी योग तमाम बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सहायक है। प्राथमिक विद्यालय पदारथपुर में पौधारोपण किया गया।
शिविरार्थियों द्वारा पीपल, नीम, बकैन आदि को लगाया गया। शिविर के बौद्धिक सत्र में योग प्रशिक्षक अरुण राजपूत ने शिविरार्थियों को योग के विषय में जानकारी दी और कुछ महत्वपूर्ण योगासनों के बारे में बताया। प्राणायाम कपालभाति, भसिका, अनुलोम विलोम, पर्वतासन, पदमासन, गोमुखासन आदि कराए गए।
योगाचार्य ने बताया कि सूर्य नमस्कार योगासन का ऐसा बंध है जिससे सारे शरीर के बंध कम से कम समय में खुल जाते है। डॉ कुसुम कुशवाहा ने शिविरार्थियों को भारतीय संविधान को मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही कुछ प्रश्न के माध्यम से शिविरार्थियों को मौलिक अधिकारों के बारे में स्पष्ट रुप से बताया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अभय कुमार मित्तल, डॉ एपी सिंह, बलराम सिंह, डॉ ओमवीर सिंह, कुसुम कुश्वाहा, शुभा महेश्वरी, गौतम बनर्जी, मुकेश शर्मा, जैगम हुसैन, हरविन्दर सिंह, अरूण देव जायसवाल, परमिल, मनीष, गुरप्रीत सिंह, अनिल कुमार, रीना, पोलेन्द्र पाल, मुकेश कुमार तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

