Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर के नीचे आकर किसान की मौत

  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: ट्रैक्टर के नीचे आकर गन्ना तोलने आये एक किसान की मौत हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी रामस्वरूप सिंह का पुत्र राजबीर सिंह उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में गन्ना तोलने आया था,जहां उसकी किसी बात को लेकर दो अज्ञात लोगों से कहासुनी और मारपीट हो गई। इस मारपीट में राजबीर जमीन पर नीचे गिर गया।

तभी उसके ऊपर तुलसी निवासी गांव बादशाहपुर थाना मंडावर का ट्रैक्टर चढ़ गया। इस हादसे में राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन घायल राजबीर की रास्ते में ही मौत हो गई। रविवार को राजबीर के पिता तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी।

एक घंटा मौके पर ही तड़पता रहा राजवीर

पुलिस को सौंपी गयी तहरीर में परिजनों का आरोप है कि घटना में घायल राजवीर लगभग एक घंटा घटनास्थल पर ही जिंदगी और मौत से जूझता रहा। लेकिन इस दौरान मिल प्रशासन या फिर नांगल पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाना गवारा नहीं समझा। इससे परिवार में पुलिस तथा मिल प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।

हालांकि मामले में नांगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांचाल का कहना है कि घटना के संबंध में रात में कोई सूचना नहीं दी गई। सुबह होने पर परिवार ने तहरीर सौंपी है। जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img