- किसानों के जत्थे की निगरानी को पुलिस बल रहा तैनात
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत को समर्थन देने के लिए क्षेत्र से लगातार जा रहे किसानों के जत्थे को लेकर रविवार को थाने के गेट पर निगरानी के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसान पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए निकल गए।
क्षेत्र के रोहटा,डालमपुर चिंदोडी,उकसिया व अट्टा आदि गांवों से दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सैकड़ों किसान राकेश टिकैत को समर्थन देने के लिए नारेबाजी करते हुए गुजरे,दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जाने वाले किसानों में ज्यादातर युवा किसान दिखाई दिये जिन्हें गांव के बुजुर्गों महिलाओं ने हरी झंडी रवाना किया। जो पूरे जोश के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए गुजर गए।
वहीं दूसरी ओर किसानों की निगरानी के लिए थाने के गेट पर मेरठ से आया पुलिस बल तैनात रहा,जिसने पूरे दिन जाने वाले किसानों की निगरानी करते वीडियोग्राफी आदि की। वहीं दूसरी ओर किसानों ने जाते हुए कहा कि राकेश टिकैत का समर्थक बलों की वापसी तक घर वापसी नहीं होगी।

