Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर के युवक की सरूरपुर में हत्या, ट्यूबवेल की हौज में मिला शव

  • दो दिन पहले फोन कॉल आने के बाद निकला था घर से

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मुजफ्फरनगर के युवक की सरूरपुर के जंगल में लाकर हत्या करके शव हौज में फेंक दिया गया। बताया गया है कि युवक किसी की फोन कॉल आने के बाद से दो दिनों से गायब चल रहा था। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर के दो दिनों से लापता चल रहे युवक की हत्या करके पांचली के जंगल में फेंक दिया गया,ट्यूबवैल के हौज में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया कि किसी के फोन को लाने के बाद से दो युवक दो दिनों से घर से लापता चल रहा था। रविवार की सुबह पुलिस को जसड-हर्रा संपर्क मार्ग पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गए कुछ किसानों ने सूचना दी कि एक युवक का सरकारी टयूबवैल की हौज में औंधे मुंह शव पड़ा हुआ है, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हौज में औंधे मुंह पड़े युवक के शव को बाहर निकाला।

तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस व एक हजार की नगदी आदि मिली। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त जितेंद्र (37)पुत्र धन सिंह गांव समोली थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई, पुलिस ने बताया कि युवक का शव हौज में औंधे मुंह पड़ा हुआ था, उसकी चप्पल तैर रही थी तथा पूरे कपड़े पहने हुए था।

आसपास बियर की कुछ खाली बोतलें और नमकीन के रेपर भी मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हौज में डुबोकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की सूचना के बाद देर शाम थाने पर पहुंचे मृतक के पिता धनी सिंह ने पुलिस व पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा 29 जनवरी की शाम को घर से किसी का फोन कॉल आने के बाद अभी आने की बात कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद नहीं लौटा।

जिसे लेकर वे चिंतित हो रहे थे और कई जगह तलाश कर चुके थे।लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसे लेकर मृतक के पिता बाद में परिवार वालों ने युवक की हत्या करके हौज में डुबोकर मारने की बात कही है। इस संबंध में पुलिस को भी परिजनों ने यह जानकारी देते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक दो भाई हैं दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

मृतक के दो बच्चे देवांश व राजा तथा पत्नी ममता है के अलावा मृतक की मां शीला आदि का घटना की सूचना मिलने पर रो कर बुरा हाल बना हुआ था। युवक की हत्या को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हत्या के खुलासे की कोशिश की जा रही है,वहीं दूसरी ओर जंगल में मिले शव को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img