Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गेंहू तोल में ठेकेदार द्वारा अतिरिक्त वसूली का किसानों ने विरोध किया

  • एसडीएम से मिलकर की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के सदस्यों ने मंडी समिति में स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर एक ठेकेदार द्वारा गेहूं तोल में अतिरिक्त वसूली करने से गुस्साए किसानों ने विरोध किया और तहसील पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बुधवार को भाकियू श्रमिक जनशक्ति के सदस्यों ने एसडीएम से कहा कि मंडी समिति में बने गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं तोल के लिए एक ठेकेदार 80 रुपये प्रति क्विंटल वसूली कर रहा है। पैसे नहीं देने पर गेहूं तोल में बाधा उत्पन्न कर रहा है।एसडीएम परमानन्द झा ने किसानों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया
शिकायत करने वालों में जिलाध्यक्ष नर पाल सिंह, महासचिव अल्ताफ अहमद, फैजान, मकसूद, आज़ाद आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img