Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान सौ फीसदी हो: डीएम

  • कहा, गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेराई सत्र 2020-21 का प्रत्येक चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति जानी गई।

जिसमें जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शामली चीनी मिल द्वारा 366़ 46 करोड़ के सापेक्ष 159़ 64 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसके अलावा ऊन चीनी मिल ने 337़ 10 करोड़ के सापेक्ष 171 .69 एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 439़ 39 करोड़ के सापेक्ष 135़ 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

जिस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने चीनी मिल प्रतिनिधियों को पेराई सत्र 2020-21 का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल से मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरबी खोकर, महाप्रबंधक गन्ना डा. कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल से एकाउंट हैड विजित जैन, महाप्रबंधक गन्ना जेबी तोमर, एकाउंटेंट हैड सुभाष बहूगुणा, ऊन चीनी मिल से गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि ने प्रतिभाग किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img