Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, पुलिस अलर्ट

  • पंजाब में आंदोलित किसानों को समर्थन और एमएसपी आदि की मांग को लेकर किया जाएगा आंदोलन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन सोमवार को एनएच-58 पर ट्रैक्टरों की कतार बनाएगी। हाइवे की बायीं लाइन बंद करते हुए पंजाब में आंदोलित किसानों को समर्थन और एमएसपी आदि की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। किसानों के हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च की खबर से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया हैं। किसी तरह का बवाल नहीं हो जाए। हाइवे जाम होने से लोगों को दिक्कत होगी,

ये रोकने की प्रशासन व्यवस्था कर रहा हैं। यदि आप आज हाइवे से जा रहे हैं तो संभलकर निकलिये, क्योंकि किसान हाइवे पर टैÑक्टर मार्च निकालेंगे, ऐसे में यातायात बाधित हो सकता हैं। इन तमाम दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। अतिरिक्त फोर्स भी हाइवे पर जगह-जगह तैनात रहेगी। शहर की फोर्स भी हाइवे पर लगायी जा सकती हैं।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सोमवार को भाकियू मेरठ के कार्यकर्ता मुख्य रूप से कैलाशी अस्पताल के पास एनएच-58 पर हाइवे जाम करकर विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंकेंगे। हाइवे जाम का स्टार्टिंग पॉइंट सकौती और अंतिम प्वाइंट मोहद्दीनपुर होगा। मुख्य रूप से जनपद के कार्यकर्ता कैलाशी अस्पताल पर रहेंगे। एनएच-58 पर पड़ने वाले ग्राम अपने-अपने ग्रामों के बाहर भी जाम लगा सकते हैं।

इसको लेकर संगठन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने दावा किया कि हाइवे की बायीं लेन पूरी तरीके से भाकियू के कब्जे में रहेगी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जिटौली गांव के सामने किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्र होंगे। जिसमें भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवेश प्रवक्ता चौधरी बबलू जाटोली ने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों से पूर्वान्ह 11 बजे जिटौली कट के सामने हाइवे पर अपने ट्रैक्टर व वाहनों से पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बीसी चौधरी, मुनेश अध्यक्ष, डा. करणपाल, बलिंदर, भूपेंद्र, तपेश्वर, निरंकार, बिट्टू आदि उपस्थित रहेंगे। परतापुर में विजयपाल घोपला ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ऐसे में हाइवे की यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। इसको पुलिस कैसे कंट्रोल करेगी, इसके लिए ही रणनीति बनाई जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img