जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान संगठनों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंप कर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।
शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्र हुए तथा जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने तथा गन्ने का मूल्य 450 रुपये करने तथा विद्युत् मूल्य कम करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीकांत शर्मा, उत्तम सिंह, मोनू चौधरी, सतपाल सिंह, लखपत सिंह तथा विजयपाल सिंह आदि शामिल थे।

