जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में कस्बा निवासी संजीव कुमार ने एक व्यक्ति पर नाम बदलकर आश्रम स्थित समाधि मंदिर की वार्षिक आय हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उदासीन आश्रम निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है वर्ष 1980 में कि उदासीन आश्रम के स्वामी गुरुसहाय दास द्वारा विजय कुमार, वीरेंद्र तथा रामदास के नाम की गई थी।
इसके बाद 1981 में उन्होने उक्त वसीयत को निरस्त भी कर दिया था। वसीयत रदद करते समय साफ लिखा गया था कि आश्रम में कोई अपने परिवार को नही रख सकेगा। इसके बाद भी विजय बहादुर अपने पत्नी और बच्चों के साथ आश्रम में रह रहा है तथा आश्रम स्थित समाधि मंदिर की लाखों रुपये की वार्षिक आय को हड़प रहा है। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

