- छह जनवरी से 27 जनवरी के मध्य होंगे प्रत्येक बुधवार को विकास खंडों में मेलों का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विभागों की एक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक में लगने वाले किसान कल्याण मिशन के तहत मेले में किसानोें को जानकारी दी जाए। साथ ही स्वंय सहायता समूह को भी सम्मानित किया जाए। मेले की पूर्ण तैयारी कर ली जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुन्तला गौतम उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के गोष्ठियों में स्टॉल लगाएंगे, जिसमें किसान हितार्थ योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। यह मेले समस्त विकास खंडों में आयोजित किए जाएंगे।
छह जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से विकासखंड छपरौली, बड़ौत व कलक्ट्रेट लोक मंच पर मेले का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को पिलाना, बिनौली विकासखंड में आयोजन किया जाएगा तथा 27 जनवरी को खेकड़ा में मेले का आयोजन कराया जाएगा।
उन्होंने इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। साथ ही मेले की तैयारी पूर्ण करने के आदेश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

