Tuesday, June 9, 2026
- Advertisement -

धान क्रय केन्द्रों पर तौल कराने को किसानों को करनी पड़ रही मशक्कत

समाधान दिवस में पहुंच कर की नारेवाजी, ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: तहसील के धान क्रय केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन भी तौल सुचारू न होने से क्षुब्ध किसानों ने तहसील समाधान दिवस बाधित कर जोरदार प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर एवं तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, वीरेश राणा, सरदार जगमीत सिंह, सत्यपाल सिंह, सरदार सरजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने तहसील पहुँच कर समाधान दिवस में रोज तौल बाधित रखने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की।

मंगलवार को किसानों के मंडी समिति के गेट पर तौल शुरू नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी के मद्देनजर मंडी समिति के तौल क्रय केंद्र पर तो समय से तौल शुरू हो गई परंतु दूसरे धान क्रय केंद्र जलालाबाद पर दो दिन से बंद पड़े आर० एफ० सी० के धान क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने तहसील समाधान दिवस में आए जिला मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष धान क्रय केंद्र पर तौल ना होने से किसानों के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे हुए धान की फसल के संकट को लेकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

21 21

किसानों ने कहां कि शासन के आदेश से एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद होनी थी परंतु नजीबाबाद धान क्रय केंद्रों पर तौल इंचार्ज वारदाना ना होने का बहाना कर धान कि खरीद नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों को मजबूरन अपने धान की फसल को औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान अपने खेत से फसल को अपनी ट्राली में भरकर लाता है तो उसके धान की खरीद की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है किसान का इसमें क्या दोष है कि किसान कई कई दिन तक दिन-रात तौल केंद्रों पर पड़ा रहेगा ये कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

भाकियू नेताओं कल से सभी क्रय केंद्रों पर कॉल सुचारु नहीं रही तो उप जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। जिसपर एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने उक्त तौल इंचार्ज को तौल नहीं होने पर हड़काया और तुरंत लेबर बुलाकर तौल शुरू कराई और जिले के संबंधित अधिकारियों को कॉल करके बारदाना मंगाकर रोज 300 कुंटल दान खरीद होने की खुद मॉनिटरिंग करने का आश्वासन दिया तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ।

किसानों ने घोषणा की कि अगर अब दोनों क्रय केंद्रों पर रोज तौल नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।तहसील में प्रदर्शन करने वालों में सरदार बलवेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, राम सिंह, गुरमीत सिंह, नरदेव सिंह, अलबेल सिंह, दिलबाग सिंह, परनाम सिंह, बलविंदर सिंह चाहल, सतविंदर सिंह, जरनैल सिंह, हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img