Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पिता पुत्र ने विजिलेंस टीम पर किया हमला, हेड कांस्टेबल घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंधावली गांव में शुक्रवार को विजिलेंस की टीम एक उपभोक्ता के घर बिजली कनेक्शन काटने के पहुंची। इस दौरान हेड कांस्टेबल राहुल कुमार भी टीम के साथ थे। आरोप है कि इसी बीच हमलावर पिता-पुत्र ने हेड कांस्टेबल पर फरसे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से हेड कांस्टेबल लहूलुहान हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर दौड़े।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीम सिंधावली गांव में सतीश के घर पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए गई थी। कनेक्शन काटते समय सतीश व उसके बेटे राजन ने विजिलेंस टीम के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। जिसका विजिलेंस टीम ने विरोध जताया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने विजिलेंस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के सिर पर फरसे से हमला कर दिया।

09 1

सिर में फरसा लगने से हेड कांस्टेबल राहुल लहूलुहान हो गए। हेड कांस्टेबल को लहूलुहान देखकर विजिलेंस टीम में हड़कंप पहुंच गया। विजिलेंस टीम ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर दौड़े।

10 1

पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज के बाद आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img