Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में घायल समेत दो गौकश दबोचे

  • तमंचे, कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद

  • ईसापुर के जंगल में नहर के पास हुई मुठभेड़

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: किठौर में पुलिस की गौकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गौकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा भागते वक्त बाग की मेंढ से ठुकराकर गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए गौकशों से दो तमंचे, चार जिंदा व खोखा कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामदगी का दावा कर रही है। घायल गौकश को अस्पताल ले जाया गया है।

शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे इंस्पेक्टर बृजेश पांडेय को सूचना मिली कि ईसापुर में नहर के पास के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति आवारा गायों को काटने की फिराक में हैं। जिस पर इंस्पेक्टर और एसएसआई मुहम्मद उवैस मयफोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों संदिग्धों की घेराबंदी कर ली। घिरा जान दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक संदिग्ध पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बाग की मेंढ से ठुकराकर गिर गया। पुलिस टीम ने जल्दबाजी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम खालिद पुत्र नाजर और दूसरे ने बाबू उर्फ दासी पुत्र मुहम्मद अली निवासी राधना बताया।

पुलिस आरोपियों से दो तमंचे, दो खोखा व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामदगी का दावा कर रही है। घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई है। बकौल इंस्पेक्टर आरोपियों ने आवारा गायों को काटने की फिराक में वहां घूमना बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से कटान में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने ये भी बताया कि खालिद पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध मेरठ के किठौर, बागपत के बलैनी, गाजियाबाद के भोजपुर थाने में गौकशी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, चोरी, शराब तस्करी और गैंगस्टर के सात मुकदमें दर्ज हैं। बाबू उर्फ दासी पर मारपीट के दो मुकदमें हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img