- शादी के मंडप से बेटी की डोली उठते ही पिता के प्राण पखेरू उड़े
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: शुक्रवार को जहां एक ओर शादी की रस्म के बाद बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर उसी समय पिता की अर्थी भी उठ गयी। इसे लेकर शादी की खुशियां पल भर गम में बदल गई और कोहराम मच गया। यह घटना क्षेत्र में खासा का चर्चा का विषय बना रहा।
यह यह दर्द भरी दास्तां क्षेत्र के गांव डूंगर जुड़ी हुई है जहां निवासी जैनपाल के बेटी की शुक्रवार को बारात आई हुई थी। बताया गया है कि शादी की तमाम रस्में पूरी होने के बाद देर शाम जब बेटी की डोली उठी तो उसी समय पिता के सीने में दर्द हुआ और मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि परिवार वाले और अन्य रिश्तेदार चिकित्सक के पास ले गए और चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद डोली और अर्थी दोनों एक साथ उठी। जिससे शादी की खुशियां पल भर में गम में काफूर हो गई और कोहराम मच गया। हादसे को लेकर बेटी सीधे ससुराल तो पहुंची लेकिन दुखी मन से। वहीं दूसरी ओर बेटी की डोली ससुराल पहुंचने के बाद उसके ससुराल वाले भी पहुंचे और पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

