
अभी चंद दिनों पहले की बात है। जब प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में आदिवासियों के बीच खाट पर चर्चा कर रहे थे। दूसरी ओर अब सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने संविधान की प्रस्तावना ‘हम भारत के लोग’ और नैतिक मूल्यों सभी को भोथरा साबित कर दिया है। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक सामंतवादी व्यक्ति ने एक गरीब आदिवासी के ऊपर पेशाब कर दिया।