Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh News: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 28 नक्सली ढेर, कई बड़े कमांडर घिरे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच बुधवार को भीषण मुठभेड़ चल रही है। अब तक 28 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि सूत्रों के अनुसार यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

सुबह से ही फायरिंग जारी

मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सरहद पर स्थित घने जंगलों में हो रही है, जहां सुबह से ही फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है और कई बड़े नक्सली कमांडर, जिनमें रुपेश, विकल्प और बसव राजू का नाम सामने आ रहा है, घेरे में हैं।

एक जवान ब​लिदान

मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान के बलिदान और एक अन्य के घायल होने की खबर भी है। घटनास्थल से कई नक्सलियों के शव, भारी मात्रा में हथियार, और गोलाबारूद बरामद किया गया है।

बसव राजू, जो एक मोस्ट वांटेड नक्सली और कई हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता है, उसके मारे जाने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी बताया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को रवाना कर दिया गया है।

क्या बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा?

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 50 घंटों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था। जिसमें मुठभेड़ हुई और 26 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। कुछ बडे़ कैडर की भी इसमें शामिल होने की संभावना है। अभी सर्च अभियान जारी है। जिसके बाद स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक जवान ने मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवा दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img