Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

किशनपुरा मार्केट में भीषण आग

  • आधा दर्जन खोखे जलकर खाक
  • फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने बुझाई आग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना पुल के नीचे स्थित किशनपुरा मार्केट देर रात लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक खोखे जल कर राख हो गए। जिसमें दुकान मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

23 12

किशनपुरा मार्केट में पुल के नीचे सतीश घड़ी, राजू कॉस्मेटिक, मुकेश जनरल स्टोर, जेपी हार सिंगार जनरल स्टोर, कपड़ा विक्रेता सुनील और सब्जी विक्रेता राजेश के खोखे जल कर खाक हो गए। वर्धमान ज्वेलर्स के अजय जैन ने बताया कि रात 12 बजे मार्केट के चौकीदार का फोन आया कि खोखो से धुआं निकल रहा है। इस सूचना पर जब जा कर देखा तो खोखों में आग लगी हुई थी। आग ने देखते देखते विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी।

सूचना मिलते ही दुकानदार नींद छोड़ कर भाग कर मार्केट में आए और अपनी दुकान की बरबादी देख कर दहशत में आ गए। इस बीच दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। थोड़ी देर में दो गाडियों ने आ कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग काबू होते ना देख पांच गाड़ियों को बुला लिया। दुकानदार राजू कॉस्मेटिक ने बताया कि आग ने लाखों का नुकसान करा दिया। एक सपना जलकर राख हो गया।

25 11

सभी दुकानदारों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थी और सर्द रात के बाद भी पसीना साफ दिख रहा था। बताया जा रहा है आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए गाड़ियों को पतली गली में जाने में दिक्कत हुई। इस कारण गाड़ियों को पुल के ऊपर खड़े होकर आग बुझानी पड़ी। देर रात दो बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बाजार में लोग मौजूद रहे और उनको संभाल रहे। जिनको आग ने बर्बाद कर दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img