Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

FIFA World Cup Qualifier: अफगानिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत को फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में अफगानिस्तान की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

फैंस भारत के अपने घर में ही हार से निराश हैं। खास बात यह है कि यह भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और उन्होंने इस खास मुकाबले में एक गोल भी किया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया के फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

भारत ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। अपना 150वां मैच खेल रहे छेत्री ने 38वें मिनट पर पेनल्टी किक पर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। पहले हाफ तक भारतीय टीम की बढ़त जारी रही। हालांकि, दूसरे हाफ में भारत को निराशा हाथ लगी।

70वें मिनट में रहमत अकबरी के शॉट पर गेंद भारतीय डिफेंडर से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर गुरमीत सिंह को छकाते हुए गोलपोस्ट में घुस गई। अफगानिस्तान ने स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद 88वें मिनट में अफगानिस्तान को पेनल्टी मिला, जिस पर शरीफ मुखाम्मद ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

हालांकि, अपने घरेलू मैच में हार से टीम इंडिया तीन अंक से वंचित रह गई। अब राउंड-टू ग्रुप में भारत के चार मैचों के बाद चार अंक हैं। भारतीय टीम के ग्रुप में चार और टीमें हैं। इस ग्रुप में कतर तीन मैचों में नौ अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, अफगानिस्तान के तीन मैचों में चार अंक हैं।

भारत को अब दो और मैच खेलने हैं। इनमें एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ उनके घर में एक मैच और छह जून को कुवैत के खिलाफ मैच शामिल है। हालांकि, इस हार से भारत अंक तालिका में अफगानिस्तान से भी नीचे आ गया है।

भारत को तीसरे राउंड में पहुंचने के लिए इन दोनों मैचों को जीतना होगा। टीम इंडिया आज तक कभी फीफा क्वालिफायर के तीसरे राउंड में नहीं पहुंची है। छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय करियर का 94वां गोल दागा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने सात मैचों के बाद गोल किया। अब उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने 25वें, 50वें, 75वें, 100वें और 125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में भी कम से कम एक गोल किया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस हार के बाद फैंस निराश हैं और वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस ने इस रिजल्ट के लिए भारत के हेड कोच इगोर स्टिमैक पर निशाना साधा है।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि स्टिमैक टीम चुनने से पहले ज्योतिषी की सहायता लेते हैं। फैंस का मानना है कि ज्योतिषी का सहारा लेकर टीम बनाने से और रणनीति और टीम के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देने से टीम का यही हश्र होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img