Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

आरोपी ईओ पवित्रा के निलंबन की फाइल शासन में अटकी

  • कमिश्नर की संस्तुति के बाद भी शासन ने नहीं लिया निर्णय
  • मुरादनगर की ईओ निहारिका के जेल जाने के बाद ईओ पवित्रा चर्चा में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुरादनगर श्मशान घाट के लिंटर में लाखों का घोटाला और 25 लोगों की मौत ने ईओ निहारिका चौहान को जेल की हवा खिला दी है। शासन की इस कार्रवाई की जहां चर्चा हो रही है। वहीं, मेरठ के दो नगर पंचायतों की ईओ पवित्रा त्रिपाठी पर शासन मेहरबान है।

भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने के कारण कमिश्नर ने ईओ के निलंबन की संस्तुति की हुई है, लेकिन सेटिंग के कारण शासन लगभग दो महीने कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पवित्रा त्रिपाठी को पूर्व डीएम अनिल ढींगरा ने खिवाई और हर्रा नगर पंचायत की ईओ बनाया हुआ था। इस ईओ पर कई बार वित्तीय अनियिमितताओं के आरोप भी लगे थे। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने 13 नवंबर को प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग को पत्रांक संख्या 216/21-1179/2018-20 को भेजे पत्र में कहा है कि नगर पंचायत खिवाई के सभासद नौशाद अली और इमलाक आदि के 28 नवंबर 2018 को दिये गए शिकायती पत्र और सिवालखास विधायक जितेन्द्र पाल सिंह के एक जुलाई 2019 के पत्र और फारुख आदि सभासद के 9 सितंबर 2019 में नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में बनाये गए सार्वजनिक शौचालयों की गुणवत्ता में कमी, शौचालयों का निर्माण निजी स्कूल की भूमि पर कराने, हैंडपंप नियमानुसार न लगाने, हैंडपंप रिबोर अधिक पैसे में कराने, गुणवत्ता खराब होने और घटिया वाटर कूलर अधिक दामों पर खरीदने के आरोप लगाये गए थे। इस प्रकरण की जांच डीएम से कराई गई थी।

प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में कमिश्नर ने डीएम की जांच का हवाला देते हुए लिखा कि डीएम ने इन आरोपों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराई थी। समिति की आख्यानुसार अधिशासी अधिकारी यानि ईओ पवित्रा त्रिपाठी को निर्माण कार्यों और भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोपी माना गया है।

कमिश्नर ने शासन से अधिशाषी अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की है। शासन के पास यह फाइल लगभग दो महीने से अटकी पड़ी है। प्रशासनिक अधिकारियों में यह चर्चा जोरों पर है कि जब मुरादनगर में श्मशान घाट घोटाले में ईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है तो बाकी जनपदों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को क्यों बख्शा जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img