Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

राजस्व की लाखों की चोरी कर अवैध रुप से किया जा रहा भराव

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: जलीलपुर मार्ग पर लगभग 10 फीट गहरे गहरे खेत में कॉलोनी काटने के इरादे से खुलेआम अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भराव कराया जा रहा है। खनन माफिया राजस्व विभाग अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के साथ ही विभाग को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। खनन का यह काम रात के अंधेरे में पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आंख बंद किए बैठे हैं।

सरकार द्वारा अवैध खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं यदि किसान भी अपने एक खेत से दूसरे खेत में ले जाकर मिट्टी डालता है तो उसे भी अनुमति लेनी पड़ती है। लेकिन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद और सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि उन्हें अवैध खनन करते हुए जरा भी डर नहीं लगता है। जलीलपुर मार्ग स्थित लगभग 10 बीघा के 10 फीट गहरे खेत में पिछले 3 दिनों से अवैध रूप से खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भराव किया जा रहा है।

रात के अंधेरे में खनन माफियाओं के दर्जनों डम्फर जेसीबी से मिट्टी भरकर सड़क पर दौड़ते हुए प्लॉट पर पहुंचते हैं और बेरोकटोक रात के अंधेरे में भराव करने में लगे हैं। अवैध खनन का खेल लगातार जारी है भराव के लिए नियमानुसार राजस्व विभाग अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है।

09 7

अनुमति लेने के लिए निर्धारित शुल्क भी राजस्व विभाग के खाते में जमा कराना पड़ता है लेकिन खनन खनन माफिया अपनी मजबूत सेटिंग के दम पर खुलेआम खनन कर मिट्टी ला रहे हैं और उससे भराव कर रहे हैं। खनन का यह खेलरात के अंधेरे में लगातार जारी है।

सूत्रों की माने तो सड़क किनारे जिस खेत में मिट्टी डाली जा रही है। वहां पर अब तक हजारों घन मीटर मिट्टी डालकर भरा किया जा चुका है और यह काम अभी 3 से 4 दिन औऱ जारी रहना है। खनन माफिया खुलेआम विभाग को चूना लगाने में लगे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी आंखें बंद किए देख रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img