जनवाणी ब्यूरो
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में आग लग गई है। सूचना पर दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
इससे पहले दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि तीन फैक्टरियों में आग लगी थी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात लगभग 1.50 बजे कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्टरियों में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर 12 गाड़ियों को भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

