Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सुरक्षा के मद्देनजर पटाखा लाइसेंस सेंटरों का किया निरीक्षण

  • एसडीएम-सीओ ने लाइसेंस धारियों की जांच की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: दीपावली पर पटाखों को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने शहर के गांधी चौक स्थित पटाखा लाइसेंस सेंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोदाम का भी निरीक्षण किया लेकिन वहां पटाखे नहीं मिले। उपजिलाधिकारी ने कोविड-19 के चलते जारी की गई शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर गुरुवार को एसडीएम सिटी संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने शहर के गांधी चौक स्थित पटाखा निर्माण लाइसेंस सैंटर संचालक धनराज बंसल की दुकान का निरीक्षण किया।

उन्होने दुकान में निरीक्षण करते हुए लाईसेंस के कागजातों की जांच की। उन्होंने कोविड-19 के बारे में शासन की गाईड लाईन की जानकारी देते हुए पटाखा निर्माण के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद वह गांव सिंभालका रोड पर स्थित पटाखा निर्माण करने वाले गोदाम पर पहुंचे, जहां दुकान मालिक सौरभ कुमार ने गोदाम का शटर उठाकर दिखाया, लेकिन गोदाम खाली पाया गया। सौरभ ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते पटाखा नहीं बनाया जा रहा है।

एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर सभी पटाखा लाईसेंस धारियों की सुरक्षा के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है ताकि शासन की गाईड लाईन का पालन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील सदर में 15 लाईसेंस थानाभवन में है और दो शामली है। सभी की जांच की जा रही है।

फिलहाल कोविड-19 के चलते कार्य बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि पटाखा गोदाम आबादी से बाहर होगा। आसपास बिजली की लाईन न हो और खुले मैदान में बेचा जाएगा, जहां दो-दो मीटर की दूरी होगी। इस अवसर पर दमकल विभाग के सीओ दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img