Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सड़कों पर छाया सन्नाटा दमकल विभाग ने किया सैनेटाइजेशन

  • सुबह के समय दूध स्पलाई को दी गई तीन घंटे की छूट

जनवाणी संवाददाता |

शामली: वीकेंड लॉकडाउन कर्फ्यू दूसरे दिन रविवार को पूरे शहर में सन्नाटा छाया रहा। शहर के बाजार और गलियोंं में सूनापन नजर आया। लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। पुलिसकर्मी भी गश्त करते हुए लोगों से अपने घरों में रहने की अपील भी करते नजर आए। हालांकि बाइक, ई-रिक्शा चालक व अन्य वाहन सड़कों पर खूब दौड़ते नजर आए।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद वीकेंड लॉकडाउन कर्फ्यू का पालन शुरू हो गया है। लॉकडाउन में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 59 घंटे के लॉकडाउन जारी है। शहर के बाजारों में दुकाने नहीं खुली। हालांकि रविवार को शामली शहर में वैसे भी साप्ताहिक बंदी में बाजार नहीं खुलते थे। लेकिन कनफेक्शनरी आदि की दुकानें खुली रहती थी। इस वीकेंड लॉकडाउन में सब कुछ बंद हैं। सुबह में छह बजे से नौ बजे तक सिर्फ दूध सप्लाई के लिए ही छूट दी गई थी।

27 17

पुलिसकर्मी भी लगातार गश्त करते हुए लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन किए जाने की अपील कर रहे हैं। पंचायत चुनाव होने के कारण आसपास क्षेत्रों में पुलिस डयूटी होने के चलते भी शहर के मुख्य चौराहों से पुलिस गायब है जिस कारण लोग दिनभर सड़कों पर आते जाते रहे। बाईक सवार, ई-रिक्शा चालक व वाहन चालक दिनभर सड़कों पर दौड़ते रहे। रोडवेज बसें चालू रही। जिसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सैनेटाईजर सहित कोविड से संबंधित कोई व्यवस्था लागू की गई है।

दमकल विभाग ने शहर में किया सैनेटाइजेशन

जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए डीएम के निर्देश पर रविवार को दमकल विभाग द्वारा शहर में सैनेटाईजर का छिडकाव किया गया। इस दौरान शहर में लगभग सभी स्थानों को सैनेटाईजिंग किया गया, जिसमें शहर के बड़ा बाजार, मुख्य मार्गो, गलियों में सैनेटाईजर का छिड़काव किया।

वहीं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा भी शहर में साफ सफाई व कूडा उठाने का काम किया गया। इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारियों व नगर पालिका अधिकारियों द्वारा लोगों से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से कोविड गाईड लाईन का पालन किए जाने की अपील की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img