Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास शनिवार रात लगभग 11:30 बजे एक डबल डेकर बस आग का गोला बन गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया।

बताया जा रहा है कि बस की एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस समय बस में करीब 90 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला गया। बस जालंधर पंजाब से बिहार के पूर्णिया जा रही थी।

आग तेजी से बस में फैलने से पहले ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img