Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पुराने टायरों के गोदाम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मंगलौर में हाईवे पर कोतवाली के पास पुराने टायरो के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है।

मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी राशिद का मंगलौर कोतवाली के पास पुराने टायरों के गोदाम है। सोमवार की रात करीब 12 बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की भयंकर लपटें उठती देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने पर गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंचा।

दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्यथा आग की लपटें आसपास स्थित आवासीय भवनों में तक पहुंच सकती थीं। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img