Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

  • परतापुर के इंद्रापुरम में देर रात लगी आग, आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर
  • फैक्ट्री के पीछे के मकानों में आग ने पहुंचाया नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थानांतर्गत गगोल के निकट इन्द्रापुरम में स्थित पारस टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देर रात लगी आग को बुझाने के लिये फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वही भीषण आग के कारण फैक्ट्री के पीछे कालोनी में रहने वाले आधा दर्जन मकानों में आग के कारण काफी नुकसान हुआ है।

20 7

पुलिस ने बताया कि इन्द्रापुरम में राकेश जैन की पारस टेक्सटाइल फैक्ट्री है। रात साढ़े 12 बजे के करीब उसमें अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आसपास फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। आग की सूचना तुंरत फैक्ट्री मालिक राकेश जैन को दी गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक तमाम लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।

इस बीच फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। परतापुर पुलिस भी इस बीच मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में परतापुर फायर सर्विस आफिस और घंटाघर फायर सर्विस स्टेशन से गाड्यिां फैक्ट्री में पहुुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी। आग धीरे-धीरे गोदाम की ओर बढ़ने लगी। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग से नुकसान का आकलन फैक्ट्री मालिक बाद में करेंगे। व

हीं फायर बिग्रेड अधिकारी का कहना है कि आग के कारणों की जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना लग रही है। कालोनी के फैक्ट्री से सटे मकानों में सतीश, अशोक झा, हीरा लाल और आशीष झा के मकान की दीवारें चटक गई और स्लैप टूटकर गिर गए। इन मकानों में काफी संख्या में किरायेदार रहते हैं और आग की लपटों ने इनकी दीवारों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

19 7

कालोनी वालों का आरोप था कि आग बुझाने वाली गाड़ियां फैक्ट्री की आग बुुझाने में लगी रही, लेकिन कालोनी के मकानों की तरफ बार बार कहने के बाद भी नहीं आई। आग के कारण पूरा माहौल तपने लगा और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img