Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

डॉक्यूमेंट कर लें तैयार पांच को पहली मेरिट

  • आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा विवि स्नातक पंजीकरण पोर्टल
  • अब तक एक लाख 46 हजार 532 हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में जून माह से स्नातक व परस्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही हैं, कोरोना की वजह से इस वर्ष रजिस्ट्रेÑशन कम होने की वजह से सीसीएसयू की ओर से कई बार तिथि बढ़ाई गई है।

अब विवि की ओर से साफ कर दिया गया है कि 30 सितंबर की रात बारह बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और पांच अक्टूबर को स्नातक व परस्नातक प्रथम वर्ष के लिए पहली मेरिट जारी होने जा रही है। प्रथम वर्ष में 41 कोर्सों में प्रवेश होना है।

एडेड कॉलेजों की स्थिति तो फिर भी बेहतर हैं, लेकिन इस बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति खराब रह सकती है। क्योंकि गत वर्षों के मुकाबले आवेदक कम हुए हैं। विवि सूत्रों के मुताबिक अब तक स्नातक और परस्नातक प्रथम वर्ष के लिए केवल एक लाख 46 हजार 532 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

गत वर्षों पर गौर करे तो अंतिम तिथि समाप्त होने को हैं, लेकिन एक लाख के करीब रजिस्टेÑशन अभी तक कम है। वहीं स्नातक ट्रेडिशनल-प्रोफोशनल कोर्सों में मात्र एक लाख छह हजार 211 आवेदकों ने ही प्रवेश को पंजीकरण कराया है, जबकि सीटों की संख्या दो लाख से अधिक है। इसमें में भी 90 फीसदी आवेदक ट्रेडिशनल कोर्स के लिए है।

एलएलबी में जारी रहेंगे रजिट्रेशन

स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट अभी लंबित रहने से विवि एलएलबी में प्रवेश को आनलाइन रजिट्रेशन जारी रहेंगे। विवि के अनुसार एनएएस और मेरठ कॉलेज को छोड़कर अन्य एडेड कॉलेजों में बीसीआई के मान्यता पत्र का इंतजार है। एलएलबी में स्नातक उत्तीर्ण छात्र भी आवेदन करते हैं। जबकि विवि में अभी तक इसकी परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में फाइनल के परीक्षा परिणाम न आने तक एलएलबी कोर्स में रजिस्ट्रेशन चलते रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img