नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जारी कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जिसमें भारतीय सेना के जज्बे और बलिदान को सलाम किया गया है।
कंधे पर तोप रखे नजर आए सनी देओल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है। फिल्म के पोस्टर में बॉलीवुड के ‘धमाकेदार’ अभिनेता सनी देओल अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।
जारी पोस्टर में सनी देओल कंधे पर तोप रखे, पगड़ी बांधे और आंखों में वही जोश लिए खड़े हैं, जो 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ में दर्शकों ने देखा था। पोस्टर के बैकग्राउंड में मशहूर देशभक्ति गीत ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ गूंज रहा है, वहीं सेना के जवान तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के नाम भी लिखे गए हैं, जिनमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल हैं।

