Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Shilpa Shetty Birthday: पहला प्यार रहा अधूरा, लेकिन मुकाम हासिल किया पूरा, जानें शिल्पा शेट्टी की कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज 8 जून 2025 को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। उनके माता-पिता सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी हैं, जिन्होंने हमेशा शिल्पा को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। शिल्पा ने 90 के दशक में अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया और आज भी वह अपने फैशन सेंस, खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के रूप में देखा जाता है।चलिए एक नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ बातों पर।

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं शिल्पा शेट्टी ने महज 16 साल की उम्र में साल 1991 में अपना पहला विज्ञापन किया था। उन्हें लिम्का का एक ऐड मिला था जिसमें अभिनेत्री ने काम किया। इसके बाद 17 साल की होते-होते उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ मिल गई, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में शिल्पा के काम को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि उन्हें अवॉर्ड मिला नहीं।

पहली फिल्म मिलना चमत्कार से कम नही

एक इंटरव्यू में खुद शिल्पा ने बताया था कि उन्हें पहली फिल्म मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के चलते उनके लिए बॉलीवुड में आना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया था, ‘जब मैं किशोरी थी तो एक फैशन शो में गई थी, यहां मेरी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई थी। इसके बाद उसी ने मुझे मेरी पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी। हालांकि इंडस्ट्री में टिके रहना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। मुझे कई बार बिना कारण बताए कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।’

इतनी फिल्मों में किया काम

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा को मिलाकर करीब 42 फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू के बाद लीड रोल में वो पहली बार फिल्म ‘आग’ (1994) में नजर आई थीं। ‘शूल’, ‘धड़कन’, ‘कर्ज’, ‘जानवर’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘खुशी’, ‘इंसाफ’, ‘आओ प्यार करें’, ‘इंडियन’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘रिश्ते’, ‘फरेब’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। आखिरी बार शिल्पा को वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था जिससे ठीक पहले उन्हें ‘सुखी’ फिल्म में एक दमदार महिला के रोल में देखा गया।

प्रेम कहानी

ये बात 1994 की है, जब फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की पहली मुलाकात हुई थी। एक ही नजर में दोनों एक दूसरे को दिल हार बैठे थे। दोनों के प्यार के चर्चे उन दिनों खूब हुए थे। लोग यह भी मानकर चल रहे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ तीन साल तक ही चल पाया और दोनों की राहें अलग हो गईं। अक्षय के अलग होने के बाद शिल्पा की जिंदगी में कोई नहीं आया। फिर अचानक से उनके लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया। शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा पहली बार यूके के शो ‘बिग ब्रदर’ के बाद प्रोडक्ट प्रमोशन के सिलसिले में मिले थे। शिल्पा से पहली मुलाकात में ही राज अपना दिल हार गए थे। शिल्पा उस वक्त सिंगल ही थीं और राज का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बाद में शिल्पा और राज ने धूमधाम से शादी रचा ली थी। इस कपल की शादी नवंबर 2009 में हुई थी। दोनों की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं। अब उनके दो बच्चे वियान और समीषा हैं

नेट वर्थ

कमाई करने के मामले में भी शिल्पा शेट्टी का कोई जवाब नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये है। शिल्पा फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी पैसा कमाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। शिल्पा साल साल 2019 से मुंबई स्थित बास्तियन रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img