Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज़

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्ख़ियों में है। अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि एटली के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म जवान का ये पहला डांस नंबर सॉन्ग है। इस सॉन्ग को देख फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे है।

18 15

‘जिंदा बंदा’ गाने की बात करें तो गाना के शुरु में किंग खान की दमदार आवाज में डायलॉग सुनने को मिलता है जिसमें वो कहते हैं- “उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है, बंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है…बंदा हो जिंदा हो..” फिर शाहरुख खान मैरून शर्ट और ब्लैक डेनिम जींस में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। इस गाने में शाहरुख के साथ सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी कदम से कदम मिलाकर हुक स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। गाना काफी अतरंगी और पावरफुल है।

19 16

बता देें कि फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति भी हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल हैं। ये फिल्म इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img