Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

चोरी किए गए सागौन की लकड़ी बरामद कर पांच दबोचे, एक फरार

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना शिवालाकलां क्षेत्र ग्राम रतनगढ़ निवासीर अनीत कुमार उर्फ आशू त्यागी पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जंगल ग्राम रतनगढ़ में उसके आम के बाग के चारो तरफ खड़े सागौन के पांच पेड़ों को 21 दिसंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने काट लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। घटना का खुलासा करते स्वाट टीम व थाना शिवालाकलां पुलिस ने प्रकाश में आए बदमाशों को ग्राम रतनगढ़ के पास गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिसमें बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी।

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर नसीम पुत्र असलम निवासी मोहल्ला मोमीन नगर थाना कोतवाली देहात, मन्नान पुत्र मोहम्मद राशि निवासी दहीरपुर थाना नांगल सोती, राशिद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम दहीरपुर थाना नांगल सोती, ऐजाज अली पुत्र महबूब अली निवासी ग्राम दहीरपुर थाना नांगल सोती, रोहित पुत्र राजकुमार निवासी कामगारपुर थाना मंडावली को तीन तमंचे 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक गाड़ी व चोरी की गई लकड़ी व पेड़ काटने के उपकरण बरामद किए गए। जबकि इनका एक साथी वसीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम दहीरपुर थाना नांगल मौके से फरार हो गया।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img