- सवा छह लाख रुपये और दो बाइक बरामद
- सप्ताह तक की रैकी, बदमाश लिसाड़ी गेट के निकले
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एसओजी और फलावदा पुलिस ने तेल व्यापारी के मुनीम से हुई साढ़े सात लाख रुपये की लूट के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचे, दो चोरी की बाइकें व छह लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए।

एसपी ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि सेल्समैन प्रदीप रस्तोगी कैश कलेक्शन कर फलावदा से मेरठ जा रहा था। ग्राम समसपुर से 500 कदम आगे पहुंचा तो रास्ते में खडेÞ तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कर उसकी स्कूटी की डिग्गी में रखे 7,50,000 रुपये लूटकर बाइक पर फरार हो गये थे।
घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह लाख 25 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की गई। बदमाशों ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त घटना व कैश की जानकारी माज पुत्र इदरीश निवासी खाराकुआं थाना फलावदा द्वारा दी गई कि हर शनिवार को एक व्यक्ति तेल व्यापारी का मुनीम प्रदीप रस्तोगी बहसूमा तथा फलावदा के आसपास से मोटी रकम इकट्ठा कर मेरठ जाता है।
इसी सूचना पर एक चोरी की बाइक जोकि हमारे ही साथी दिलशाद पुत्र इनशाद निवासी बांस वाली गली शौकत कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ द्वारा इंतजाम कराया गया तथा दूसरी बाइक पैशन प्रो मोइन द्वारा इतंजाम कर घटना को अंजाम देकर वहा से अलग-अलग रास्ते से निकल गये थे। बदमाशों ने बताया कि एक सप्ताह तक रैकी की गई थी।
गिरफ्तार बदमाश
मोइन पुत्र एजाज निवासी इतेफाक नगर, शौकत कालोनी लिसाड़ी गेट, दानिश मुल्ला पुत्र इजराइल निवासी समर गार्डन कालोनी, कामिल पुत्र आबिद निवासी राशिद नगर ब्रह्मपुरी, नदीम पुत्र मोमिन निवासी लिसाड़ी रोड ढलाई वाली गली, अमन पुत्र भूरा निवासी रशीद नगर सरताज चाय वाली गली थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ।

