Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

लिब्रा होटल के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव

  • महिला मित्र के साथ होटल में गया था अधेड़
  • महिला हिरासत में, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल के बाथरूम में एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। होटल के बाथरूम में शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में होटल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने मृतक अधेड़ की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को नारी निकेतन और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

29 1

शास्त्रीनगर के-ब्लॉक का रहने वाला चंद्रवीर (55) गुरुवार शाम सात बजे महिला मित्र के साथ बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल में पहुंचा। चंद्रवीर कार से और महिला मित्र स्कूटी से होटल पहुंचे। चंद्रवीर ने होटल में अपनी और महिला मित्र की आईडी जमा कराई और कमरा नंबर 207 लिया। रात करीब 12 बजे महिला होटल से बाहर जाने लगी तो स्टॉफ ने उसे रोक दिया और दोनों को एक साथ होटल छोड़ने को कहा।

जिसके बाद महिला ने होटल स्टॉफ को सुबह चार बजे जाने को कहा। महिला के सुबह चार बजे की बात कहने पर होटल स्टॉफ को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसे वहीं बैठा लिया और खुद कमरे को चेक करने पहुंच गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेड पर आधा खाना रखा था चंद्रवीर का नग्न अवस्था में शव बाथरूम में पड़ा हुआ था।

होटल स्टॉफ ने मामले की जानकारी तत्काल सदर बाजार थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद नारी निकेतन भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

शराब की बोतल और सिगरेट बरामद

पुलिस ने होटल लिब्रा में पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो वहां से अंग्रेजी शराब की छोटी बोतल और एक सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ। वहीं, होटल के बैड पर आधा खाना रखा हुआ था। महिला मित्र से पूछताछ की तो बताया कि वह दोनों खाना खा रहे थे, इसी बीच चंद्रवीर अचानक उठकर बाथरूम में पहुंचे और उसकी मौत हो गई।

पहले भी दो बार मिल चुके है दोनों

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार चंद्रवीर से मिल चुकी है। गुरुवार को चंद्रवीर ने फोन करके बुलाया था। बताया कि चंद्रवीर एक टैक्सी ड्राइवर है। वह इससे ज्यादा उसके बारे में कुछ नहीं जानती है।

बेटा करता है नर्सिंग होम में नौकरी, घर पर लटका मिला ताला

इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला और चंद्रवीर दोनों शादी-शुदा है। चंद्रवीर का बेटा दौराला के एक नर्सिंग होम में काम करता है। चंद्रवीर की आईडी के लिखे पते पर पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर ताला लगा हुआ मिला। फिलहाल मामले की जानकारी की जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि चंद्रवीर की मौत के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img