Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ-करनाल मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बहन की शादी का कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दोनों भाई तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया।

मेरठ-करनाल रोड पर जंगेठी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की पहचान सचिन (32) पुत्र नरेश व अरविंद (30) पुत्र बिशनपाल निवासी कक्केपुर थाना सरूरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक चचेरे भाई थे। दोनों युवक बहन की शादी के कार्ड बांटकर मेरठ से वापस लौट रहे थे।

अरविंद की बहन की शादी आगामी 16 नवंबर की थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मेरठ की ओर से वापस गांव जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पिछले पहिए दोनों युवकों के ऊपर से गुजर गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद पास में ही स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे लोग मौके पर दौड़े। राहगीर और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सड़क पर शादी के कार्ड बिखरे पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि दोनों युवकों के शवों को पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

लावड़: एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लावड़-मसूरी मार्ग पर बाइक सवार थाना इंचौली गांव निवासी जसवीर 45 वर्ष पुत्र भूरे सिंह लावड़ से गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में महल के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

टक्कर लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया।

सूचना मिलते ही लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीन चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज के समझाने पर ग्रामीण माने और जाम खोला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

डय्टी के दौरान पुलिसकर्मी की हादसे में मौत

परीक्षितगढ़: क्षेत्र के ग्राम दबथला निवासी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में मातम छा गया। थाना क्षेत्र के ग्राम दबथला निवासी 25 वर्षीय तनुज पुत्र अमरवीर सिंह सन् 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। डेढ़ वर्ष पूर्व तनुज की थाना मुंडाली गांव अटोला में प्रियांजु के साथ शादी हुई थी।

तनुज की जनपद बदायूं थाना विलसी में तैनाती थी। शुक्रवार अलसुबह पुलिसकर्मी तनुज थाने के समीप गश्त कर रहा था। इस दौरान तनुज को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुनज की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार का इकलौता सहारा था तनुज

तनुज की सड़क हादसे में मौत होने से पत्नी प्रियांजु, मां सुमन व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक तनुज परिवार का इकलौता सहारा था। देर शाम शव गांव पहुंचने पर किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी व नगर व देहात के लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी।

रालोद नेता संदीप चौधरी की सड़क हादसे में मौत

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डा. संदीप चौधरी (41) की शुक्रवार देर शाम नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। एक दिन पहले ही वह मेरठ के साकेत चौराहे पर सड़क हादसे में घायल हुए थे। वह एक दशक तक छात्र राजनीति में रहे।

10 14

जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संदीप चौधरी (41) ने मेरठ कॉलेज व सीसीएसयू कैंपस से पढ़ाई की। 1999 में छात्रसंघ चुनाव में वह कैंपस से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गये। 1999 के बाद अगला चुनाव 2003 में हुआ। 10 साल तक छात्र राजनीति में रहने के साथ रालोद में शामिल शामिल हुए।

डा. संदीप चौधरी रालोद में जयंत चौधरी के काफी करीबी माने जाते थे। रालोद के कार्यक्रमों में आयोजन के तौर पर वह खुद कार्यक्रमों को देखते थे। कुछ समय से सिवालखास विधानसभा के चुनाव को लेकर भी तैयारी में थे।

गुरुवार रात संदीप चौधरी एक कार्यक्रम से स्कूटी से घर लौट रहे थे। साकेत चौराहे पर एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी चलाते समय हेलमेट लगाये होने के बाद भी सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें नोएडा के अस्पताल में ले जाया गया।

जहां शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। उनकी मौत पर रालोद के नेताओं ने दु:ख प्रकट किया है। वहीं, उनके यूनिवर्सिटी और मेरठ कालेज के दोस्तों ने भी दु:ख जाहिर किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img