जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: शनिवार सुबह बठिंडा के गांव गुरथाड़ी के पास मुख्य सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की दिशा में जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात पुलिसकर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बठिंडा से गुजरात की ओर यात्रा कर रही थी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी गांव गुरथाड़ी के पास हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसपी सिटी ने बताया कि सभी शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।

