Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

Singer B Praak: बी प्राक को मिली धमकी, ‘दस करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी मिली है, जिसमें लॉरेंस गैंग ने उनसे दस करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसके पहले, 5 जनवरी को भी दिलनूर को दो बार फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की थी। 6 जनवरी को फिर एक बार विदेश से फोन आया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी गायक दिलनूर ने एक शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में दिलनूर ने बताया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताते हुए कहा कि वह गायक दिलनूर से यह संदेश पहुंचाए कि उनके दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती ली जाए। कॉल करने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी जाती, तो बी प्राक को गंभीर नुकसान हो सकता है।

दिलनूर ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, लेकिन उन्होंने इन कॉल्स का जवाब नहीं दिया। इसके बाद, 6 जनवरी को एक और विदेशी नंबर से कॉल आई। जब दिलनूर ने फोन उठाया, तो उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। कॉल कटने के कुछ समय बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें फिरौती की धमकी दी गई थी। उस ऑडियो संदेश में कॉल करने वाले ने साफ शब्दों में कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो बी प्राक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

धमकी भरे कॉल और फिरौती की मांग के बाद, पंजाबी सिंगर दिलनूर ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब कॉल के स्रोत का पता लगाने और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किरण रिजिजू का बड़ा दावा, शशि थरूर ने माना, कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने...

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी वायदा में नरमी, MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Salim Dola: तुर्किये से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, Drug Network पर बड़ा प्रहार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक...

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन,...
spot_imgspot_img